
नौगांव। गत जुलाई माह में नगर की न्यू कॉलोनी में एक महिला की छत से गिरने के कारण मौत होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। महिला को उपचार हेतु नौगांव जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतिका अनुराधा पत्नी नीरज विश्वकर्मा की मृत्यु के बाद उसकी मां ने अपने दामाद नीरज विश्वकर्मा पर प्रताडऩा के आरोप लगाए थे और यह भी कहा था कि उसी की प्रताडऩा से तंग आकर अनुराधा ने आत्महत्या की है। पुलिस विवेचना में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने नीरज पुत्र चन्द्रभान विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।









