Home डेली न्यूज़ जिले भर में पुलिस करा रही अपराधियों की परेड

जिले भर में पुलिस करा रही अपराधियों की परेड

33
0
Jeevan Ayurveda

तीन दर्जन से अधिक पर प्रस्तावित की गई जिला बदर की कार्रवाई

।छतरपुर। अपराध पर नियंत्रण की मंशा से पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले का पुलिस महकमा लगातार सख्ती दिखा रहा है। बीते रोज जहां पुलिस अधीक्षक ने तीन दर्जन से अधिक अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित की, तो वहीं कई थानों में अपराधियों की परेड भी कराई गई।जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारी विशेष अभियान के तहत ऐसे अपराधियों को थाना बुलाकर समझाइश दे रही है, जिनके विरुद्ध दो या उससे अधिक अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा उन अपराधियों की भी निगरानी की जा रही है जो सजा के दौरान जमानत पर बाहर चल रहे हैं। बीती शाम जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना और ओरछा रोड थाना में 14 चिन्हित आरोपियों की परेड करवाई गई। वहीं लवकुशनगर अनुभाग अंतर्गत 8, नौगांव अनुभाग अंतर्गत 3, खजुराहो अनुभाग अंतर्गत 4, बिजावर अनुभाग अंतर्गत 4 एवं बड़ामलहरा अनुभाग अंतर्गत 2 आरोपियों को थाना बुलाकर परेड करवाई गई। आरोपियों को यह भी चेतावनी दी गई कि यदि पुन: अपराध में लिप्त पाए जाते हैं तो कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिन अपराधियों पर 5 से अधिक अपराध दर्ज हैं उनके नाम गुंडा सूची में शामिल कर जिलाबदर की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है ओर इस कार्य की मॉनीटरिंग एएसपी विक्रम सिंह कर रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here