Home डेली न्यूज़ विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर छतरपुर जिला अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान करने वाले डॉक्टरों, गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिला अस्पताल और पर्यट नगरी खजुराहो में रक्तदान शिविर भी लगाए गए, जिनमें लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
कार्यक्रम में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया और इसके प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। खजुराहो में भी रक्तदान शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह योगदान कई जिंदगियां बचा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में रक्तदान को एक सामाजिक दायित्व के रूप में स्थापित करने का संदेश दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here