Home डेली न्यूज़ कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन

77
0
Jeevan Ayurveda

वहीं दूसरी ओर दोपहर बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने भी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने कहा कि अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिए दिया गया बयान अनुचित है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को अपने वकतव्य के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा पद से इस्तीफा देना चाहिए। सटई तिराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकालकर दर्जनों कांग्रेसी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी सरमन लाल मिश्रा, जिला प्रवक्ता संतोष तिवारी, आईटी सेल जिलाध्यक्ष दीपांशु यादव, कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, महासचिव हनीफ खान, नरेश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष वरुण पटना, बृजकिशोर पांडे, अवधेश सोनकिया, उर्गेश दुबे, भूपेंद्र राहुल, इंद्रपाल यादव, ओमप्रकाश मिश्रा, रोहित तिवारी, सत्येंद्र प्रकाश, महेश पटेल, केपी सिंह, शशांक गोस्वामी, अवधेश नायक, बाबू खान, समीर, प्रवेश पाठक, रघुवीर राजा, हुकुम कुशवाहा, उमाशंकर पटेल, भगोले अहिरवार, महेंद्र अहिरवार सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here