
छतरपुर। गत रोज शहर के बगराजन बायपास पर दुकानदार के साथ मारपीट किए जाने के मामले में थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में आरोपी सुधीर पांडे निवासी छोटी बगराजन के पास अमानगंज मोहल्ला छतरपुर व एक अन्य आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। कोतवाली पुलिस ने दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी सुधीर पांडे उर्फ आशीष निवासी छोटी बगराजन के पास अमानगंज मोहल्ला छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में वर्ष 2018 में घर में घुसकर मारपीट तथा वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास व अवैध हथियार संबंधी अपराध पूर्व से दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय पेश होने हेतु पाबंद किया गया। कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।








