Home डेली न्यूज़ अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र की पहरा चौकी पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी पहरा सहायक उप निरीक्षक प्रमिला यादव ने बताया कि पहरा-पड़वार रोड पर पहाडिय़ा के पास एक व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से 12 बोर का देसी कट्टा व दो कारतूस मिले, जिन्हें बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विपिन कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम खजुरिया पहरा थाना कबरई जिला महोबा बताया। आरोपी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र का रहने वाला है। अवैध हथियार व कारतूस जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना गौरिहार में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, आरोपी को न्यायालय पेशकर जेल भेजा जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here