Home डेली न्यूज़ नहीं थम रहा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विरोध

नहीं थम रहा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विरोध

33
0
Jeevan Ayurveda

कांग्रेस और बसपा ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन

।छतरपुर। पिछले दिनों संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद से देश की राजनीति गरमाई हुई है। डॉ. अंबेडकर के समर्थकों और कांग्रेस के बाद अब बसपा ने भी केन्द्रीय गृह मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। वहीं कांग्रेस ने भी पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।बसपा के प्रदेश महासचिव सीएस बौद्ध, जिलाध्यक्ष डीडी अहिरवार, वरिष्ठ नेता घासीराम पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मेला ग्राउंड से छत्रसाल चौक, चौबे तिराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सीएस बौद्ध ने कहा कि संसद में अमित शाह ने बाबा साहाब को बार-बार अंबेडकर, अंबेडकर कहकर पुकारा जो कि उनका अपमान है। इसके लिए या तो अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अथवा भारतीय जनता पार्टी उनसे इस्तीफा ले। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की मानसिकता वाले लोग सरपंच बनने के लिए भी योग्य नहीं हैं। वहीं जिलाध्यक्ष डीडी अहिरवार और वरिष्ठ नेता घासीराम पटेल ने भी केन्द्रीय गृह मंत्री के कृत्य को निंदनीय बताया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here