Home डेली न्यूज़ अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

124
0
Jeevan Ayurveda

शांति नगर में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट में थे शामिल

छतरपुर। सिविल लाईन थाना पुलिस ने 18 दिसंबर 2023 को शांति नगर में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में शामिल अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम सोना बरामद किया है। उक्त घटना के सरगना सहित 5 अंतर्राज्यीय लुटेरों को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मीक चौबे ने बताया कि 18 दिसंबर 2023 को शांति नगर में सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट और लूट घटना हुई थी। व्यापारी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर लुटेरों की तलाश की गई। विवेचना के दौरान पांच लुटेरों देवेंद्र विश्वकर्मा, रवि चौरसिया, सोनू, विनोद पाल और उमेश वर्मा को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका था, शेष दो आरोपी काली कुशवाहा और विजय अहिरवार उर्फ विजय मिस्त्री दोनों निवासी दतिया फरार थे। बीते रोज उक्त दोनों को भी पुलिस ने दतिया से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास लूट का 20 ग्राम सोना मिला है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी सिविल लाइन टीम नेतृत्व, उनिरीक्षक धर्मेन्द्र रोहित, प्रधान आरक्षक प्रहलाद कुमार, सत्येन्द्र त्रिपाठी, आरक्षक नरेश सिंह, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, पवन कुमार और नित्यप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here