
छतरपुर। छतरपुर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया एवं सीएमओ माधुरी शर्मा ने बुधवार को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शहर के पार्कों, गायत्री मंदिर की तलैया एवं सिंघाड़ी नदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को पार्क की साफ-सफाई, हरियाली, पेड़-पौधों के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने पार्कों में झूले, बेंच, लाइटिंग व्यवस्था एवं वॉकिंग ट्रैक की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि देशराज पटेरिया पार्क एवं अटल पार्क स्थानीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल हैं, जहां लोग सुबह-शाम सैर, व्यायाम के लिए आते हैं। उन्होंने पार्कों को और अधिक आकर्षक एवं सुरक्षित बनाने के लिए संबंधित शाखा प्रभारियों निर्देश दिए।
इस अवसर पर कुछ स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पार्क से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने गायत्री मंदिर तलैया का निरीक्षण किया। तलैया की सतह पर फैले जलीय पौधों को जलकुंभी निकालने का कार्य प्रगतिरत है। निरीक्षण के दौरान पार्षद रामदयाल यादव, उपयंत्री नीतेश चौरसिया एवं अंकित अरजरिया उपस्थित रहे।








