Home डेली न्यूज़ आईएमए ने मनाया विश्व थैलेसीमिया दिवस

आईएमए ने मनाया विश्व थैलेसीमिया दिवस

48
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की छतरपुर शाखा ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय में एक कार्यशाला का आयोजन कर विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हृदेश खरे, डॉ. एल.सी. चौरसिया, डॉ. लखन तिवारी और मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. डी.डी. चौरसिया उपस्थित रहे। डॉ. डी.डी. चौरसिया ने कार्यशाला में थैलेसीमिया बीमारी के लक्षण, उपचार, बचाव और प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. गायत्री नामदेव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।  कार्यशाला में डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. अंकुर खरे, डॉ. अभय सिंह, डॉ. मुकेश प्रजापति, डॉ. श्वेता चौरसिया, डॉ. कविता तिवारी, डॉ. आरती बजाज, सचिव डॉ. ऋषि द्विवेदी सहित अन्य चिकित्सक और स्टाफ मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here