Home डेली न्यूज़ कचरा प्रथकीकरण हेतु प्रशिक्षण संपन्न

कचरा प्रथकीकरण हेतु प्रशिक्षण संपन्न

42
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। कचरा प्रथकीकरण संकल्प जन अभियान 01 जून से 15 जून के अंतर्गत नगर पालिका छतरपुर के सभी सफाई मित्रों, कचरा वाहन चालकों एवं सभी कर्मचारियों को कचरा प्रथकीकरण कार्यशाला का आयोजन प्रताप सागर तालाब किनारे हुआ। जिसमें सभी को कचरा प्रथकीकरण समझाया गया कि कैसे हमे घरों से कचरा लेना है और कैसे नागरिकों को बताना है कि कचरा अलग अलग भागो में करके ही संग्रहण वाहन में देवे।
गीला कचरा हरे रंग के डब्बे में जिसमें बचा हुआ खाना, सब्जियां एवं उनके छिलके, चाय की पत्ती, पेड़ पौधो की पत्तियां आदि, सूखा कचरा नीले रंग के डब्बे में जिसमें प्लास्टिक, पॉलीथिन, पेपर, कांच, कपड़ा एवं धूल मिट्टी आदि एवं सेनेटरी कचरा पीले रंग के डब्बे में जिसमें डायपर, पैड ,मास्क , ग्लब्स दवाइयों के रैपर एवं एक्सपायर मेडिसिन आदि और हानिकारक कचरा काले रंग के डब्बे में जिसमें ब्लेड, निडिल, पैंट के डब्बे, जहरीले पदार्थ वाले रैपर एवं डब्बे एवं इलेक्ट्रिक कचरा अलग-अलग करके डाले।
सीएमओ माधुरी शर्मा, पार्षद दिलीप रैकवार, सुनील वर्मा, उपयंत्री नीतेश चौरसिया, अंकित अरजरिया, स्वच्छता निरीक्षक संजेश नायक, समाजसेवी आनंद शर्मा, रामकृपाल गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, दिल्लाराम अहिरवार, केएन सोमन, राकेश शर्मा, नाथूराम साहू, सुनील खरे, विपिन अवस्थी, नीलम तिवारी, प्रीति पाण्डेय, शिप्रा तिवारी, मर्जीना बानो, कल्पना भार्गव, अपर्णा मिश्रा, और मंजीत कौर तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here