Home डेली न्यूज़ खेल विभाग के युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

खेल विभाग के युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

31
0
Jeevan Ayurveda



छतरपुर। म.प्र. शासन खेल विभाग कि ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना अंतर्गत चयनित युवाओं का दल प्रदेश के एतिहासिक स्थानों का भ्रमण करते हुए छतरपुर पहुँचा। इस दौरान स्थानीय ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा उक्त युवाओं के लिए विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनों ने लगभग 60 युवा खिलाडिय़ों व खेल अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था सतत् प्रयासरत् है। ब्रह्माकुमारीज़ आर.ई.आर.एफ. के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर हर वर्ष अनेकों जन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, इसी श्रंखला में मंगलवार, 3 जुन को छतरपुर के किशोर सागर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्र पर उज्जैन संभाग के सभी जिलों से युवा खिलाड़ी व खेल अधिकारी पधारे।
सर्व प्रथम बीके कमला बहन ने सभी आगंतुकों को यहाँ निर्मित आध्यात्मिक संग्रहालय का अवलोकन कराया तत्पश्चात् सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके शैलजा बहन ने उक्त दल को संबोधित कर खेल में मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए मेडिटेशन का महत्व बताते हुए संस्थान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया के संस्थान 20 प्रभागों के माध्यम से समाज के हर वर्ग कि आध्यात्मिक उन्नति के लिए कार्यरत हैं।
बीके रीना बहन ने दल को पर्यावरण का महत्व बताते हुए पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक सदस्य को कम से कम पाँच पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में मंदसौर जिला खेल अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा, रतलाम ब्लॉक समन्वयक दुर्गा शंकर गोयल, उज्जैन ब्लॉक समन्वयक नंदकिशोर धाकड़, नीमच ब्लॉक समन्वयक प्रकाश राठौर, मंदसौर ब्लॉक समन्वयक गोपाल धनगर, छतरपुर मलखंभ कोच सुरेश निगम, छतरपुर ब्लॉक समन्वयक धीरज चौबे सहित उज्जैन संभाग के लगभग 60 चयनित युवा सम्मिलित हुए। पूरा दल ब्रह्माकुमारीज़ पावन धाम का भ्रमण कर एक नई ऊर्जा से भर गया व सभी ने ब्रह्माकुमारी परिवार के प्रति आभार प्रकट किया व सभी को आश्रम की ओर से आध्यात्मिक साहित्य भी भेंट किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here