Home डेली न्यूज़ सहसनगर में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष

सहसनगर में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष

42
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के सहसनगर गांव में दो पक्षों के बीच आम रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली, जिससे दोनों पक्षों के एक दर्जन महिला-पुरुष और बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सहसनगर निवासी हरिराम अहिरवार ने बताया कि उसके बच्चे गांव की डेयरी पर दूध देने जा रहे थे, तभी गांव के बृजकिशोर प्रजापति और उसके साथियों ने रास्ता रोक लिया। बच्चों के निकलने का आग्रह करने पर बृजकिशोर ने एक बच्चे को मुंह से काट लिया और बाद में अपने साथियों टिंकू प्रजापति, मनप्यारे, भगुंता, लखन व अन्य के साथ मिलकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाव में हरिराम के पक्ष ने भी मारपीट की। इस घटना में हरिराम, उसके पुत्र कमलेश, अखिलेश, सूरज, पत्नी प्यारी बाई और बेटी शिवानी घायल हुई है। वहीं, बृजकिशोर प्रजापति ने दावा किया है कि हरिराम के पक्ष के लोग उसके घर आए और विवाद शुरू कर दिया। बृजकिशोर के मुताबिक आरोपियों ने डंडे से उनके सिर पर हमला किया, जिससे उसे चोट लगी है। बहरहाल मातगुवां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here