Home डेली न्यूज़ मकान बनाने को लेकर आपस में भिड़े सगे भाई

मकान बनाने को लेकर आपस में भिड़े सगे भाई

71
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र के रेवना गांव में मकान के निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और भतीजे पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  
रेवना निवासी नीलम प्रजापति ने बताया कि उनके ताऊ मनीराम प्रजापति गलत तरीके से अपना घर बनवा रहे हैं। बीती रात इसी बात को लेकर मनीराम और उनके परिजन बाबू व विनोद के साथ उनका वाद-विवाद हुआ। विवाद बढऩे पर मनीराम और उनके परिजनों ने नीलम और उनके पिता प्रताप प्रजापति पर डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल नीलम और प्रताप प्रजापति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्रताप की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरिहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here