Home डेली न्यूज़ आधा दर्जन मेधावी बच्चों को मिला सम्मान

आधा दर्जन मेधावी बच्चों को मिला सम्मान

153
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गुरुकुल एकेडमी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 12 छात्रों को सम्मानित किया। गांव से बुलाए गए इन छात्रों को फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने खुशी जताते हुए गुरुकुल एकेडमी के शिक्षकों, विशेष रूप से सुरेंद्र पटेल और अमन सर के सहयोग की सराहना की। छात्रों ने बताया कि शिक्षकों की मेहनत और 3-4 घंटे की लगन भरी पढ़ाई से उन्होंने शानदार अंक हासिल किए। सम्मानित छात्रों में ऋतुराज यादव 98 प्रतिशत, सारिका प्रजापति 97 प्रतिशत, रक्षा पटेल 96.4 प्रतिशत, अमित राजपूत 96.4 प्रतिशत, यथार्थ रावत 95 प्रतिशत, प्रियांशी खरे 92 प्रतिशत, शिवानी यादव 91 प्रतिशत, वर्षा प्रजापति 90 प्रतिशत, नैन्सी पटेल 90 प्रतिशत, शिवा अहिरवार 96 प्रतिशत, प्रिंस अहिरवार 93 प्रतिशत, शैलेंद्र पटेल 92 प्रतिशत, सौरभ अहिरवार 92 प्रतिशत और अनामिका राठौर 91 प्रतिशत शामिल हैं। यह उपलब्धि गुरुकुल एकेडमी और छात्रों की मेहनत का प्रतीक है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here