Home डेली न्यूज़ बुंदेलखंड परिवार द्वारा 11 कन्याओं के विवाह 10 फरवरी को

बुंदेलखंड परिवार द्वारा 11 कन्याओं के विवाह 10 फरवरी को

84
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुंदेलखंड परिवार द्वारा लगातार 21वीं बार साधनहीन परिवारों की 11 कन्याओं के विवाह कराए जाएंगे। यह कार्यक्रम 10 फरवरी 2024 को कल्याण मंडपम छतरपुर से संपन्न होगा।विवाह महायज्ञ के आयोजक जय नारायण अग्रवाल जय ने बताया कि ऐसे परिवार जिनके अभिभावक नहीं है, आर्थिक रूप से साधनहीन है। अथवा दिव्यांग है ऐसी 11 कन्याओं के विवाह बुंदेलखंड परिवार पूरी वैदिक विधि विधान से संपन्न कराएगा, बारात के स्वागत, वरमाला, पाणीग्रहण, भोजन, विदाई आदि समस्त कार्यक्रम उल्लास पूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। उन्होंने ऐसी कन्याओं के विवाह हेतु वर वधु के आयु जन्म तिथि पता आदि के संपूर्ण कागज सहित निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करने का अनुरोध किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here