Home डेली न्यूज़ नौगांव में नवीन एसडीएम कार्यालय का हुआ उद्घाटन

नौगांव में नवीन एसडीएम कार्यालय का हुआ उद्घाटन

64
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। छतरपुर जिले के नौगांव में शुक्रवार को नवीन अनुविभागीय कार्यालय (एसडीएम कार्यालय) का उद्घाटन विधायक कामाख्या प्रताप सिंह और कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एसडीएम नौगांव जी.एस. पटेल, एसडीओपी अमित मेश्राम, नौगांव तहसीलदार रंजना यादव, महाराजपुर तहसीलदार अनिल तलैया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के पश्चात विधायक और कलेक्टर ने कार्यालय के मीटिंग हॉल, कोर्ट और एसडीएम कक्ष का निरीक्षण किया। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि इस भवन का निर्माण पीआईयू द्वारा कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के शुरू होने से नौगांव क्षेत्र की जनता को राजस्व और अन्य शासकीय सेवाओं का सुगमता से लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिटीजन चार्टर का पालन करते हुए राजस्व प्रकरणों का समय सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर दिया कि क्षेत्रवासियों को शासकीय सेवाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here