Home डेली न्यूज़ पुलिस ने पकड़ी 8 पेटी अवैध शराब सहित एक आरोपी को किया...


पुलिस ने पकड़ी 8 पेटी अवैध शराब सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के श्मशान घाट नौगांव रोड से पुलिस ने 8 पेटी अवैध शराब लेकर आ रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी को शराब उपलब्ध कराने वाला एक आरोपी फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर आबकारी की धारा 34-2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
ईशानगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि मुखविर से सूचना मिली थी कि एक पुरानी स्टीम कार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर परिवहन की जा रही है। सूचना मिलने के बाद उन्होंने ईशानगर तालाब के बधान पर चेकिंग लगाई। जहां अवैध शराब के साथ आरोपी कार (यूपी 14 डब्लयू 1091) से पहुंचा। तो कार की घेराबंदी कर तलाशी ली गई तो उसमें 8 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी पप्पू उफऱ् प्रेम नारायण यादव पिता परमलाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी बिहाटा मिला। जिसे ईशानगर थाना लेकर आये और पूछताछ की गई जिसमें यह शराब नौगांव की शराब दुकान से लाया बताया। जिसमें अभी विवेचना उपरांत अन्य लोगों पर भी मामला पंजीबद्ध किया जाएगा। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना, प्रधान आरक्षक जगवेंद्र सिंह परिहार, रतिराम प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, संतोष कुमार, आरक्षक सतीश यादव, नरेंद्र प्रजापति, आबिद खान, राघवेंद्र यादव, हरि सिंह यादव, धर्मेंद्र अहिरवार, अनूप यादव की मुख्य भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here