
छतरपुर। पिछले दिनों बकस्वाहा में एक वरिष्ठ भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में साजिशकर्ता का नाम उजागर करने की मांग को लेकर पीडि़त के पुत्र सहित अन्य लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया है।
बकस्वाहा निवासी ध्रुव कुमार राय ने बताया कि उसके पिता सीताराम राय उम्र 74 वर्ष, भाजपा नेता हैं। पिछले दिनों वह बम्हौरी रोड से घूमकर लौट रहे थे, उनके साथ बकस्वाहा निवासी रामकुमार दुबे भी थे तभी रास्ते में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, शेष आरोपी अभी भी फरार हैं। ध्रुव ने मांग की कि हमले की साजिश रचने वाले मुख्य साजिशकर्ता का नाम उजागर किया जाए और मामले की गहन जांच कर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तार यिा जाए। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच तेज करने का आश्वासन दिया है।भाजपा








