Home डेली न्यूज़ लोगों को समय पर मिले शासन की योजनाओं का लाभ

लोगों को समय पर मिले शासन की योजनाओं का लाभ

37
0
Jeevan Ayurveda

तहसीलदार संदीप तिवारी ने बताई प्राथमिकताएं1

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किया है। इसी के छतरपुर में पदस्थ तहसीलदार रंजना यादव को नौगांव तहसीलदार बनाया गया है। वहीं नौगांव में पदस्थ तहसीलदार संदीप तिवारी को छतरपुर तहसील का प्रभार सौंपा है।शुक्रवार को छतरपुर तहसील का पद्भार संभालते ही तहसीलदार संदीप तिवारी ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। श्री तिवारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले यही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा के लंबित पड़े प्रकरणों को जल्द ही निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी त्यौहारों का सीजन है इसलिए दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाएं इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here