Home डेली न्यूज़ छात्रावास अधीक्षिका ने लगाए जिला पंचायत सदस्य पति पर गंभीर आरोप

छात्रावास अधीक्षिका ने लगाए जिला पंचायत सदस्य पति पर गंभीर आरोप

29
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। उत्कृष्ट एवं जूनियर बालिका छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती सावित्री देवी ने सड़वा वार्ड की जिला पंचायत सदस्य के पति महादेव अहिरवार के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए प्रकरण कायम करने की मांग की है। थाना पुलिस को दिए गए आवेदन के जरिये अधीक्षिका सावित्री देवी अहिरवार ने बताया उनके पास चार छात्रावासों का प्रभार है जहाँ उनकी अनुपस्थिति में सड़वा वार्ड की जिला पंचायत सदस्य का पति महादेव अहिरवार छात्रावास में अनाधिकृत रूप से जाते हैं और अपने आपको जिला पंचायत सदस्य बताते हैं। वहां पर वह स्टाफ से छात्रावास में कराए गए कार्यों का हिसाब किताब सत्य प्रतिलिपि में मांगते हैं। इतना ही वे छात्रावास से 50 हजार रूपए की मांग करते हैं न देने पर विधायक से निरीक्षण कराने की धमकी के साथ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने की बात कहते हैं। अधीक्षिका ने पुलिस को उक्त आवेदन देते हुए जिला पंचायत सदस्य पति के विरुद्ध प्रकरण कायम करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here