Home डेली न्यूज़ श्री जटाशंकर धाम में भगवान शंकर को सौपी गई श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव...

श्री जटाशंकर धाम में भगवान शंकर को सौपी गई श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव की निमंत्रण पत्रिका

226
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर। भगवान श्रीराम और माता जानकी जी के विवाह महोत्सव पर्व की तैयारियां बिजावर में जोरों पर हैं। इसी कड़ी में सोमवार को श्री जटाशंकर धाम में भगवान शंकर जी को विवाह महोत्सव का निमंत्रण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों, आचार्यों और भक्तगणों को भी पीले चावल देकर आमंत्रण प्रदान किया गया।श्री जानकी निवास मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं तहसीलदार अभिनव शर्मा सोमवार दोपहर श्री जटाशंकर धाम पहुंचे, जहां करीब आधा दर्जन आचार्यगणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री जटाशंकर जी को श्रीराम और माता जानकी जी की विवाह पत्रिका भेंट की।मंदिर के मुख्य पुजारी हरिशंकर बिलौहा ने कहा कि बिजावर के श्री रामनिवास एवं श्री जानकी निवास मंदिर ऐतिहासिक और भव्य हैं। उन्होंने बताया कि करीब सवा सौ वर्ष पूर्व, जब संसाधनों और तकनीक का अभाव था, उस दौर में इन भव्य मंदिरों का निर्माण सनातन धर्म में लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।पुजारी राम अवतार तिवारी और पंडित राकेश धतरा ने कहा कि श्रीराम विवाह महोत्सव पर्व को और भव्य रूप में मनाने की परंपरा सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इन मंदिरों का रखरखाव और धार्मिक आयोजनों का उत्साहपूर्ण संचालन समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने उपस्थित आचार्यजनों, पुजारियों और भक्तगणों से 25 नवंबर को आयोजित विवाह पंचमी पर्व में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य अरविंद अग्रवाल, सीएमओ संतोष सैनी, नायब तहसीलदार ओपी अहिरवार, जटाशंकर न्यास अधीक्षक जेपी खरे, जानकी निवास मंदिर व्यवस्थापक बी. आर. बादल सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here