Home डेली न्यूज़ पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आर्य वीर दल ने सौंपा ज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आर्य वीर दल ने सौंपा ज्ञापन

41
0
Jeevan Ayurveda


महाराजपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के विरोध में सर्वदेशिक आर्य वीर दल, जिला छतरपुर ने सोमवार को आर्य समाज महाराजपुर के तत्वावधान में तहसीलदार कार्यालय में भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
आर्य वीर दल के जिला संचालक उमेश आर्य ने बताया कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिंदू पर्यटकों की बर्बर हत्या की गई, जो मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। उन्होंने कहा, हम इस जघन्य अपराध की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। धर्म के आधार पर बलिदान हुए सभी हिंदुओं को आर्य वीर दल, आर्य समाज और महाराजपुर के नागरिक सादर नमन करते हैं। हम दुख की इस घड़ी में पीडि़त परिवारों के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। ज्ञापन में भारत सरकार से आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर भारत माता की जय के नारे लगाए और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से उमेश आर्य जिला संचालक, जयनारायण आर्य मंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा, राजबहादुर चौरसिया, बबलू मिश्रा, प्रदीप चौरसिया, सीताराम कुशवाहा, प्रमोद चौरसिया, सचिन चौरसिया, सचिन चौरसिया, ज्योति प्रकाश, राजू चौरसिया, रवींद्र कुमार शास्त्री, आशीष गुप्ता, रामस्वरूप बिंदुआ, मीनू सेन, अकांक्षा चौरसिया और रावत जी सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here