Home डेली न्यूज़ महिला चोर गिरोह ने जेवरात उड़ाए

महिला चोर गिरोह ने जेवरात उड़ाए

36
0
Jeevan Ayurveda

बुधवार को शहर की रामगली बजरिया में सर्राफा की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी संजू सोनी ने सिटी कोतवाली पुलिस में एक वीडियो दिखाते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि पिछले दिनों उनकी दुकान से दो महिलाओं ने 28 हजार कीमत के सोने के दो टॉप्स चोरी कर लिए। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि साड़ी पहनकर दुकान पर आयीं अधेड़ उम्र की दो औरतों ने नजर बचाते हुए इस दुकान से जेवरात चोरी कर लिए। पलक झपकते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देकर ये महिलाएं फरार हो गईं। सिटी कोतवाली पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।इनका कहना-शहर के सरानी दरवाजा इलाके में कुछ गोदामों के ताले टूटने की सूचना मिली है। पुलिस निरीक्षण कर जानकारियां एकत्रित कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।अमन मिश्रा, सीएसपी, छतरपुर

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here