Home डेली न्यूज़ छतरपुर में एक साथ चार गोदामों के ताले टूटे

छतरपुर में एक साथ चार गोदामों के ताले टूटे

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर में अपराधी बेलगाम होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरियों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर गल्लामण्डी सरानी रोड पर व्यापारियों के चार गोदामों के ताले टूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह 11 बजे विश्वनाथ कॉलोनी में रहने वाले दीपक कुमार सिंधी जैसे ही सरानी रोड पर संचालित होने वाले अपने टॉफी गोदाम पर पहुंचे तो उन्हें यहां का ताला टूटा हुआ मिला। गोदाम में रखी सामग्री और लगभग 40-50 हजार रूपए की नगदी चोरी हो चुकी थी। उनके पास बने तीन अन्य गोदामों के भी ताले टूटे पाए गए। इन गोदामों से हुई चोरी की सामग्री का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है लेकिन अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। शहर में पूर्व में हुई चोरियां भी अब तक नहीं खुल सकी हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here