Home डेली न्यूज़ होमगार्ड कार्यालय एवं पुलिस लाइन में सिविल डिफेंस वॉलंटियर को दिया गया...

होमगार्ड कार्यालय एवं पुलिस लाइन में सिविल डिफेंस वॉलंटियर को दिया गया प्रशिक्षण

107
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारत सरकार, राज्य शासन द्वारा प्रसारित आदेशों एवं कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला कार्यालय होमगार्ड छतरपुर एवं पुलिस लाईन छतरपुर में गुरुवार को 65 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं एनसीसी के 60 सीनियर कैडेट्स एवं 10 अन्य सहित कुल 135 सिविल डिफेंस वॉलंटियर का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिसमें वालेंटियर को हवाई हमले के दौरान बचाव कार्य रेड एवं ग्रीन सायरन की जानकारी ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, नागरिक सुरक्षा की 12 महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी, विक्टिम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की विधि, आग की जानकारी एवं फर्स्ट एड, सीपीआर, स्ट्रेचर, ब्लीडिंग को रोकना आदि विषयों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में एडीएम मिलिंद नागदेवे, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, नायक सूबेदार सुरेन्द्र सिंह एवं नायक सूबेदार स्वर्णसिंह एवं सीटीओ डॉक्टर नीरज निरंजन गवर्मेंट गल्र्स पीजी कॉलेज उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में उपस्थित सीडी वालेंटियर्स को अधिक से अधिक नए वालेंटियर जोडऩे हेतु समझाइश दी गई। उक्त प्रशिक्षण भूपेंद्र सिंह ठाकुर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के मार्गदर्शन में विनीत तिवारी प्लाटून कमांडर तथा एसडीआरएफ की टीम और मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here