Home डेली न्यूज़ कलेक्टर के निर्देशन में कृषकों की राजस्व समस्याओं एवं ई-केवायसी के लिए...

कलेक्टर के निर्देशन में कृषकों की राजस्व समस्याओं एवं ई-केवायसी के लिए जिले में लगाए जा रहे कैंप

24
0
Jeevan Ayurveda

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द कराएं ई-केवायसी

छतरपुर। छतरपुर जिले में राजस्व महाअभियान 2.0 को सफल बनाने एवं बेहतर क्रियांवयन के लिए कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले के ग्रामों में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की ई-केवायसी कराई जा रही है।बुधवार को बक्सवाहा, लवकुशनगर, महाराजपुर, सटई सहित अन्य ब्लॉकों के ग्राम छापर, गौर एवं नंदगांय में राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, फौतीनामांतरण, रास्ता विवाद आदि राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही पटवारियों द्वारा बी-1 का वाचन किया जा रहा है।पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही ऐसे किसान जिन्होंने ई-केवायसी नहीं कराई है। ऐसे कृषकों को बैंक खाते से आधार को लिंक और ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। कृषक पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवायसी सीएससी सेन्टर व एमपी ऑनलाइन से भी करा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हितग्राही जिन्होंने ई-केवायसी नहीं कराई है। वह तत्काल बैंक खाते से आधार को लिंक कर ई-केवायसी कराएं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here