
छतरपुर। शहर के पन्ना रोड पर स्थित नरसिंह मंदिर का हैंडपंप पिछले काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है, जिसकी शिकायत नगर पालिका में की गई लेकिन अभी तक सुधार न होने से मंदिर आने वाले भक्तों को परेशानी हो रही है। मंदिर के पुजारी पं. रविकांत मिश्रा ने बताया कि चूंकि मंदिर में शहर के लोगों की विशेष आस्था है, जिसके चलते हर रोज हजारों की संख्या में भक्तों का आना होता है। मंदिर में लगा हैंडपंप खराब होने के कारण भक्तों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर में पूजा तक के लिए जल उपलब्ध नहीं है, बाहरी जलस्रोतों से व्यवस्था बनानी पड़ रही है। वहीं पार्षद दिनेश तिवारी ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी वे नगर पालिका में दे चुके हैं लेकिन नगर पालिका के कर्मचारी एक-दूसरे पर बात टाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे हैंडपंप को ठीक कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन छतरपुर नगर पालिका की लचर कार्यशैली के कारण सुधार कार्य में देरी हो रही है।









