Home डेली न्यूज़ आदतन अपराधी ने पिता-पुत्र के साथ की मारपीट

आदतन अपराधी ने पिता-पुत्र के साथ की मारपीट

68
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याण मंडपम के समीप गायत्री मंदिर मार्ग पर रहने वाले पिता-पुत्र के साथ आदतन अपरधी द्वारा मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि कल्याण मंडपम के पास रहेन वाले सूरज दुबे उम्र 38 वर्ष ने मोहल्ले के रहे आदतन अपराधी राजकुमार उर्फ राजू दुबे द्वारा अवैध शराब का विक्रय किए जाने की शिकायत पुलिस से की थी। इसी बात से नाराज राजू दुबे ने बीती रात सूरज और उसके पुत्र रौनक दुबे उम्र 13 वर्ष के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में घायल हुए पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। सूरज ने बताया कि आरोपी राजकुमार उर्फ राजू पूर्व में जिला बदर भी रह चुका है। वह लगातार मोहल्ले में अवैध शराब का विक्रय करने सहित अन्य अनैतिक कारोबारों में लिप्त रहता है। पीडि़त पिता-पुत्र ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here