Home डेली न्यूज़ युवक ने रिवॉल्वर के साथ इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

युवक ने रिवॉल्वर के साथ इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लोगों में दहशत फैलाने की मंशा से युवा आए दिन सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। बुधवार को जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह रिवॉल्वर के साथ दिखाई दे रहा है। सतेन्द्र पाठक नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो डाला गया है, जो कि क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्राहा का रहने वाला है, जो कि आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग-अलग हथियारों के साथ फोटो-वीडियो डालता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here