Home डेली न्यूज़ खाद के लिए मची भगदड़, लाइन में लगी महिला और पुरुष के...

खाद के लिए मची भगदड़, लाइन में लगी महिला और पुरुष के बीच हुई झूमा झटकी

52
0
Jeevan Ayurveda

स्कूल छोड़ लाइन में लगे बच्चे, एसडीएम ने कहा सभी सोसायटी में भेज दी खाद

छतरपुर। सोमवार की सुबह से सटई रोड गल्ला मंडी में हजारों की संख्या में किसान खाद लेने के लिए लाइन में लग गए। जिसमें महिलाएं पुरुष और स्कूली बच्चे भी शामिल थे। जैसे ही सुबह 10 गोदाम खुला अचानक से महिलाओं और पुरुषों में भगदड़ मच गई। इसी बीच एक लाइन में लगी हुई महिला और पुरुष के बीच में झूम झटकी हो गई। इसके बाद चार लड़के इक_ा हो गए और बेल्ट से महिला के साथ मारपीट कर दी। वहीं वीडियो में महिला के साथ गाली गलौज करते हुए बेल्ट लहराते हुए लड़के दिखाई दे रहे हैं। हालांकि घटना के बाद पुलिस आ गई जिसके बाद महिला और लड़के मौके से भाग गए।उक्त वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। जिला प्रशासन को जानकारी लगने पर बल के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे और एसडीम अखिल राठौर तहसीलदार संदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांति से खाद लेने के लिए कहा। खाद के लिए कई दिनों से लोग परेशान हैं वहीं समय पर बुवाई ना होने के कारण किसानों के खेत सूख रहे हैं जिस वजह से किसान खाद के लिए वेयरहाउस और गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं रविवार की देर रात खाद की रैक आने की जानकारी लगने पर हजारों की संख्या में किसान सटई रोड गल्ला मंडी में पहुंच गए और सुबह से ही भूखे प्यासे लाइन में लग गए।लाइन में लगी महिला पुरुष एक साथखाद के लिए महिलाएं, पुरुष और बच्चे एक साथ लाइन में लगे हुए थे तभी एक पुरुष ने महिला को धक्का देकर लाइन में लगने की कोशिश की जिस वजह से महिला और पुरुष के बीच में झूम झटकी भी हो गई।वृद्ध और स्कूल के बच्चे लगे लाइन मेंवृद्ध महिलाएं और स्कूल के बच्चे खाद के लिए लाइन में दिखाई दिए। समय पर खाद न मिलने के कारण परिवार के लोगों ने वृद्ध लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया ताकि उनको समय पर खाद मिल सके वहीं कुछ परिवार के लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल छुड़ाकर खाद के लिए लाइन में लगा दिया हैएसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि जिले की 60 सोसाइटी में 30 -30 मीट्रिक टन खाद भेजी गई है यहां डबल लॉक पर भी एक किसान को 2 बोरी के हिसाब से खाद दिया जा रहा है अभी तक 500 टोकन बट चुके हैं सभी को खाद दिया जा रहा है।सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है अगर कोई शिकायत करने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर ने सटई रोड डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण कियानोट: इस समाचार के साथ फोटो 10 लगाएं।कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा सोमवार को छतरपुर शहर के सटई रोड स्थित मंडी में डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने मौके पर व्यवस्थित रूप से टोकन अनुसार खाद बांटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार एवं कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्देशित किया कि किसानों को खाद प्राप्त करने में समस्या नहीं हो। शांति पूर्ण रूप से खाद वितरण सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने कृषकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में लगातार खाद की आपूर्ति हो रही है। डीएपी खाद सीधे समिति स्तर पर वितरण के लिए भेजा गया है। सम्बंधित समिति से डीएपी प्राप्त करें ।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here