Home डेली न्यूज़ नगर परिषद अध्यक्ष ने बेटी के विवाह में किया सहयोग

नगर परिषद अध्यक्ष ने बेटी के विवाह में किया सहयोग

104
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी ने नगर के वार्ड नंबर 1 में रहने वाले अहिरवार परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग करने की पहल की है। दरअसल वार्ड 1 के पार्षद रविशंकर नायक के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली थी कि परिवार में विवाह होने वाला है लेकिन आर्थिक तंगी के चलते बेटी का विवाह धूमधाम से नहीं हो पा रहा है। जानकारी मिलने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी ने अहिरवार परिवार के घर पहुंचकर शादी के लिए आवश्यक किराना सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की साथ ही सहायता राशि भी दी। अध्यक्ष से मिले सहयोग के लिए परिवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here