Home डेली न्यूज़ बदमाशों ने बुजुर्ग को पैर छूकर बाईक पर बैठाया और काट ली...

बदमाशों ने बुजुर्ग को पैर छूकर बाईक पर बैठाया और काट ली जेब

30
0
Jeevan Ayurveda

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बदमाशों का वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से दो बदमाश युवकों द्वारा एक बुजुर्ग की जेब काटे जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद बुजुर्ग ने कोतवाली थाने में लिखित आवेदन दिया, जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। घटना को अंजाम देकर भागते वक्त बदमाश एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, जिसका वीडियो भी सामने आया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली के पीछे रहने वाला बुजुर्ग ठाकुरदास नामदेव किसी काम से महल तिराहे पर आया था। यहां से जब वह घर की ओर जा रहा था तभी सरस्वती मार्केट के पास बाइक से आए दो अज्ञात युवकों ने ठाकुरदास को रोक लिया। युवकों ने पहले बुजुर्ग के पैर छुए और इसके बाद कहा कि हमारे पिता ने आपको दुकान पर बुलाया है। ठाकुरदास, युवकों की बातों में आ गया और उनके साथ बाइक पर बैठ गया। दोनों युवक ठाकुरदास को बाइक पर बैठाकर चौक बाजार तक ले गए और फिर बिना कुछ बताए उसे उतार दिया। जब ठाकुरदास घर पहुंचा तब उसे ज्ञात हुआ कि युवकों ने उसकी जेब काटकर 11 हजार 200 रुपए चोरी कर लिए हैं। ठाकुरदास ने तुरंत कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दी, जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने युवकों की तलाश शुरु कर दी है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक बाजार की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here