Home डेली न्यूज़ ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या नहीं हो: कलेक्टर

ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या नहीं हो: कलेक्टर

43
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ग्रीष्मकाल 2025 में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की तैयारियों एवं हैण्डपंपों में सुधार कार्य, पूर्ण एकल ग्राम योजनाओं के हस्तांतरण सहित जल जीवन मिशन अंतर्गत आदि कार्यों की कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर आयुष जैन, जीएम जल निगम एल.एल. तिवारी, ईई पीएचई संजय कुमरे, जनपद सीईओ, जिले के एसडीओ एवं सब इंजीनियर सहित निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिले के उन ग्रामों की बसाहटों जहां पेजयल की समस्या उत्पन्न हुई हो उनके चिन्हांकन करने, हैण्डपंपों का सुधार कार्य, नवीन नलकूपों का खनन, नल जल योजनाओं का संचालन, मल्टी विलेज जल प्रदाय योजनाओं के संचालन एवं मॉनिटरिंग सहित जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में निर्माणाधीन इंटेकवेल, ओएचटी, डब्ल्यूटीपी, रोड रेस्टोरेशन, घरेलू नल कनेक्शन, पानी सप्लाई आदि के बारे में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसडीएम की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर पटवारियों, सचिव एवं आउटसोर्स वेंडरो की बैठकों का आयोजन करें। साथ ही ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करें। उन्होंने कहा पंचायत स्तर से हैण्डपंपों के चालू या बंद होने की स्थिति का आंकलन कराएं। उन्होंने कहा जो हैण्डपंपों सुधार योग्य है उनका सुधार कराएं। उन्होंने कहा सुधार कार्य में लगी टीमों की संख्या को बढ़ाएं और कंट्रोल में इनके मोबाइल नंबर अंकित रहे। जिससे तत्काल शिकायत आने पर सुधार कार्य किया जा सके। साथ ही शिकायतों और उनके निराकरण का रिकॉर्ड रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा गर्मियों में आमजनता को पेयजल से संबंधित समस्या नहीं हो। कलेक्टर ने कहा ऐसी एकल एवं मल्टीविलेज जल प्रदाय योजनाएं जो पूर्ण हो गई उनका हैण्डओवर कराएं। साथ ही रोड रेस्टोरेशन में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।नवीन नलकूपों के खनन के संबंध में निर्देशकलेक्टर ने निर्देश दिए कि नवीन नलकूप खनन के लिए नलकूपों की आवश्यकताओं की जानकारी एकत्रित करें और स्त्रोत ढूंढते हुए पंचायतों से भी सत्यापन कराएं। उन्होंने पेयजल से संबंधित पंचायत स्तर पर जनपद सीईओ को कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसी एकल जल प्रदाय योजनाएं जिनका हैण्डओवर नहीं हुआ है तत्काल कराने के निर्देश दिए।ईई पीएचई और डब्ल्यूटीपी निर्माण एजेंसी को शोकॉजकलेटर ने ईई पीएचई संयज कुमरे को 17 एकल जल प्रदाय ग्राम योजनाओं में लापरवाही बरतने एवं कार्यपूर्ण नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही नल जल गर्रौली मल्टी विलेज वॉटर सप्लाई परियोजना अंतर्गत ग्राम धौरी मे निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) के निर्माण कार्य में बार बार दिए जा रहे निर्देशों के बावजूद भी कम प्रगति होने पर निर्माण एजेंसी को क्यों न ब्लैक लिस्ट किया जाए के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा जिले की जल जीवन मिशन से जुड़ी सभी परियोजनाओं के कार्यों में प्रगति लाते हुए समय से पूरा करें। उन्होंने कहा अगर ठेकेदारों द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जाएगी तो प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here