
हरपालपुर। नगर में बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है कंपनी के कर्मचारियों के रवैये से मजदूर वर्ग परेशान है इसके पूर्व भी एक मजदूर ने कलेक्टर, एसपी से शिकायत की थी लेकिन इन कंपनी के कर्मचारियों पर कार्यवाही नहीं हुई। अब कंपनी के दूसरे मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।ये है पूरा मामलाथाना हरपालपुर क्षेत्र के अंतर्गत सरसेड़ रोड पर बाईपास निर्माण का कार्य कम्पनी कर रही है। इस कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के साथ कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। मजदूरों को गाली-गलौच कर जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है जिसकी शिकायत मजदूर ने थाना पुलिस से की है। पीडि़त मजदूर महेश तनय राजाराम विश्वकर्मा निवासी बड़ामलहरा और उसका साथी रघुनाथ आदिवासी तनय शंकर लाल निवासी घघरी जिला सोनभद्र ने पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए कंपनी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया है कि सनल इंफ्रा कंपनी एलएलपी के क्वाटर में रहता है मैं और साथी पैसे के हिसाब को लेकर आपस में बात चीत कर रहे थे। इस बीच बुधवार की रात करीबन 10:30 बजे के लगभग कंपनी में कार्यरत कर्मचारी सत्येंद्र सिंह व इसके एक साथी ने कमरे में आकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी जब मुझे बचाने साथी रघुनाथ आया तो उसके साथ भी इन लोगों द्वारा मारपीट कर दी गई। इसके बाद सुबह थाने आकर शिकायत की है।इनका कहना हैपीडि़त मजदूर ने शिकायती आवेदन देकर कंपनी के कर्मचारी पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, हम जांच कर कार्यवाही करेंगे।पुष्पक शर्मा,टीआई हरपालपुर








