Home डेली न्यूज़ प्लॉट खरीदने के बाद भी नहीं मिली जमीन

प्लॉट खरीदने के बाद भी नहीं मिली जमीन

61
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मंगलवार को जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग गांवों से आए करीब आधा सैकड़ा लोगों ने आवेदन देकर जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। आवेदकों ने बताया कि उन्होंने ग्राम बगौता निवासी गोविंद सिंह चंदेल और उनके परिजनों से पैसे देकर प्लॉट खरीदे थे, लेकिन अब तक जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया है।
पीडि़तों ने बताया कि वर्ष 2019 से अब तक लगभग 150 लोगों को प्लॉट बेचे गए हैं, लेकिन गोविंद सिंह और उनके परिजन न तो जमीन का कब्जा दे रहे हैं, न ही पैसे वापस कर रहे हैं। उल्टा उस जमीन पर खुद ही खेती कर रहे हैं, जिससे खरीदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्रेतागण पिछले 5 वर्षों से लगातार परेशान हैं। कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने कलेक्टर को आवेदन देकर जल्द से जल्द जमीन पर कब्जा दिलाने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here