
खजुराहो। महाशिवरात्रि महोत्सव की चतुर्थ संध्या पर पाहिल वाटिका के मुक्ताकाशी मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देश के अनेक प्रांतों से आए कवि और कवयित्रियों ने हास्य श्रंगार वीर रसों की कविताओं से कवि सम्मेलन का समां बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। हाथरस से आए कवि पद्म अलबेला तथा रायसेन भोपाल से आए कवि नीतेश व्यास, राजीव शुक्ला की रचनाओं ने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। वहीं खजुराहो के वीर रस कवि इन्द्रजीत विरल तथा कानपुर के डॉक्टर अर्पित बाजपेयी की ओजस्वी व देशप्रेम की कविताओं ने श्रोताओं को बांधे रखा तो प्रतापगढ़ की कवियित्री प्रीति पाण्डेय एवं प्रियंका मिश्रा कटनी ने श्रंगार रस की एक से बढ़कर रचनाओं का कविता पाठ कर समां बाध दिया प्रवेश तिवारी ने श्रंगार के मुक्तक त डॉक्टर देवदत्त द्विवेदी ने बुन्देली की एक से बढ़कर एक रचनाओं का कविता पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी उर्फ पप्पू अवस्थी व मुख्य नगर परिषद अधिकारी बसंत चतुर्वेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मंच से महिला शक्ति का सम्मान किया गया जिसमें समाजसेविका श्रीमती मयंका गौतम की पूरी टीम, कवयित्री नम्रता शुक्ला व ब्रह्माकुमारी आश्रम से बहिनों एवं खजुराहो पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजीव शुक्ला के सदस्यों के साथ डॉ अजित जादौन को स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर के साथ नगर परिषद के पार्षद गण व कर्मचारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओजस्वी कवि अभिषेक अरजरिया व आभार सुरेन्द्र खरे द्वारा किया गया।








