Home डेली न्यूज़ शोध कार्य से पहले शोध ग्रंथों एवं पुस्तकों को अच्छे से पढऩा...

शोध कार्य से पहले शोध ग्रंथों एवं पुस्तकों को अच्छे से पढऩा जरूरी: डा केबी अहिरवार

28
0
Jeevan Ayurveda

वाणिज्य के शोधार्थियों हेतु रिव्यू ऑफ लिटरेचर पर हुई  कार्यशाला
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वाणिज्य अध्ययन शाला एवं शोध केंद्र में बुधवार को शोधकार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया रिव्यू आफ लिटरेचर विषय पर एक सार्थक कार्यशाला आयोजित हुई। विषय विशेषज्ञ डॉ. केबी अहिरवार ने विषय की बारीकियों को सिलसिलेवार समझाया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों के साथ वाणिज्य के सभी शोधार्थी उपस्थित रहे।
इस व्याख्यान में डॉ. केबी अहिरवार ने रिव्यू आफ लिटरेचर की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए इसके विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। साहित्य समीक्षा लिखने की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को विस्तार से समझाया और कहा कि शोध कार्य से पहले सभी शोधार्थी विभिन्न पत्र पत्रिकाओं,  रिसर्च जनरल्स,  शोध ग्रंथों तथा पुस्तकों को खूब अच्छे से  अध्ययन कर  शोध के लिए अपने विषय का चयन स्वयं करें। आप जितना ज्यादा अध्ययन और सर्वे करेंगे, आपका शोध कार्य उतना ही आसान होता जाएगा। डॉ.अहिरवार ने अपने व्याख्यान के बाद शोधार्थियों की जिज्ञासाओं तथा प्रश्नों का भी समाधान किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति में मौजूद शोध से जुड़ी जानकारी भी दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here