
बमीठा। थाना क्षेत्र अंतर्गत झमटुली निवासी एक व्यक्ति के खेत में खड़ी फसल में ट्रक की टक्कर से विद्युत लाइन टूटने से आग लगने के कारण लगभग 40 बोरा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।जानकारी के अनुसार किसान जगदीश पटेल तनय महादेव पटेल झमटुली का खेत कोडऩ हार में है। उसके खेत में गेहूं की सूखी फसल खड़ी थी। उसके खेत के पास से निकली पर भूसे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गया जिससे विद्युत की 11 केव्ही की लाइन टूटकर जगदीश पटेल के खेत में जा गिरी और विद्युत की चिंगारी से उसकी गेहूं की सूखी फसल में आग लग गई जिससे किसान की लगभग दो एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया है।








