Home डेली न्यूज़ भाजपा कार्यालय पहुंचकर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने किया पदभार...

भाजपा कार्यालय पहुंचकर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने किया पदभार ग्रहण- जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, दुल्हन की तरह सजा शहर हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य में जुटेंगे-सरोज राजपूत

28
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। आज टीकमगढ़ नगर भाजपा कार्यालय में पहुंचकर नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने पदभार ग्रहण किया। बताया गया है कि नव निर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत सुबह ट्रेन द्वारा ललितपुर पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचकर उनका स्वागत किया गया। जगह-जगह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं एवं युवा कार्यकर्ताओं ने श्रीमती राजपूत का स्वागत किया। श्रीमती राजपूत के स्वागत में जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगाए गए। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। बताया गया है कि उन्होंने खिरिया नाका होते हुए कुंडेश्वर, ताल दरवाजा, स्टेट बैंक, कटरा बाजार, इंजी अभय यादव के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सिंधी धर्मशाला पर स्वागत से होकर नगर भाजपा कार्यालय पहुंची। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं, समाज व आम जनमानस ने फू ल माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। सरोज राजपूत ने नगर भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया व सभी कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रीति शर्मा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी सहित सभी जिला पदाधिकारी सभी 16 मंडल अध्यक्ष, सभी सातों मोर्चों व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक, मातृशक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिनेंद्र धुवारा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता मेहनती है, यहां निश्चित ही हमेशा संघर्ष को सफलता मिलती है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा भाजपा कार्यकर्ता देवतुल्य हैं, जो दिन-रात मेहनत करके संगठन को मजबूत करता है और पार्टी की जीत सुनिश्चित करता है। पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, एक मजबूत सरकार के लिए बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की है। जतारा विधायक श्री खटीक ने कहा कि उन्होंने बहुत पहले एक कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की और हार-जीत का क्रम चलता रहा, पर निरंतर मेहनत, पार्टी के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई और सब के आशीर्वाद से किसी न किसी रूप में हम सब कार्य कर रहे हैं व सम्मान के पात्र है, इसलिए कार्यकर्ता हताश न हो, पार्टी हमेशा उनकी है और उनका ध्यान रखेगी। आखिर में भाजपा के निर्वतमान भाजपा अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने हमेशा उनके साथ दिया। उनके कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी में समर्पित भाव से कार्य किया। इसके लिए सभी का धन्यवाद तथा नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, उनके नेतृत्व में पार्टी निश्चित ही जिले में नई ऊंचाइयों को छूएगी। पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में उन्होंने छोटे से कार्यकर्ता के रूप में कार्य शुरू किया। जिसके बात अलग-अलग जिम्मेदारी उन्हें मिलती रही, जिसका उन्होंने पूरी लगन मेहनत के साथ कार्य किया। आज पार्टी और कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान देखकर खुशी से बहुत अभिभूत हूं। हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और किसी को निराश होने की जरूरत नहीं, सभी को सम्मान के साथ रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here