Home डेली न्यूज़ आदिवासी समाज गठित करे  सनातन आर्मी : पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

आदिवासी समाज गठित करे  सनातन आर्मी : पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

26
0
Jeevan Ayurveda

आदिवासी जन जागृति सम्मेलन में बागेश्वर महाराज ने कहा

छतरपुर। धर्मांतरण के लिए सॉफ्ट टारगेट समझे जाने वाले आदिवासी समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आदिवासी जन जागृति सम्मेलन का आयोजन किया। महाराज श्री ने कहा कि आदिवासी समाज न केवल अत्यंत सरल समाज है बल्कि भोला भाला समाज है। यही वजह है कि लोग इन्हें गुमराह कर इनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। समाज में जागरूकता लाकर इन्हें सनातन धर्म की आर्मी के रूप में खड़ा करना है। महाराज श्री ने देशभर से आए आदिवासी समाज के लोगों को सनातन आर्मी बनाने का संकल्प दिलाया। जन जागृति सम्मेलन में झारखंड, उड़ीसा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना सहित देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की तादाद में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।
सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में आयोजित आदिवासी जन जाग्राति सम्मेलन का उद्देश्य सभी हिंदुओं को जगाना है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का संकल्प है कि हिंदु जगाओ और हिंदुस्तान बचाओ। जन जागृति सम्मेलन में देश के विभिन्न स्थानों से आदिवासी समाज के लोग बागेश्वर धाम आए। कार्यक्रम का शुभारंभ बालाजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्वागत भाषण क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया ने दिया, उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के बीच भ्रांतियां फैलाकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। सभी आदिवासी समाज के लोगों से आग्रह है कि वह धर्म विरोधी ताकतों के खिलाफ खड़े हों। जंगल में जीवन यापन करने वाले लोगों को अब कोई कमजोर समझने की भूल न करे। बागेश्वर महाराज ने कहा कि जिसके पास सबसे ज्यादा जमीन है आज वही आदिवासी गरीब है। आदिवासी वे हैं जिन्होंने भगवान को भोजन उपलब्ध कराया है। उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया कि वह किसी भी परिस्थिति में धर्म से विमुख न हो, चाहे जो हो जाए हम सब हिंदू रहें और हिंदू कहलाएं। महाराज श्री ने कहा कि हमें आदिवासी समाज पर गर्व है। जंगल बचाने में आदिवासी समाज ने सबसे बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने यहां आए हुए लोगों से कहा कि वे गांव गांव जाकर समाज को इक_ा करें और धर्मांतरण के खिलाफ एक जुट होकर इसका विरोध करें। कार्यक्रम में शिक्षक रतिराम आदिवासी पन्ना के आदिवासी समाज के अध्यक्ष राम अवतार सिंह तथा राममिलन आदिवासी ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने कहा कि आदिवासी समाज एक बार वचन दे दे तो अपने वचन के पालन के लिए प्राणों तक की आहुति देने में पीछे नहीं रहते। कार्यक्रम में करीब 1200 लोग सिर्फ राजस्थान से आये थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बॉबी राजा गठेवरा सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here