Home डेली न्यूज़ सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने पर मिलेगा इनाम

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने पर मिलेगा इनाम

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की मदद करने पर पुलिस द्वारा मददगार को पुरस्कृत किया जा रहा है। दरअसल गुड सेमेरिटन योजना के तहत मददगार को 5 हजार रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने का प्रावधान है, जिसका प्रचार-प्रसार इन दिनों यातायात पुलिस द्वारा किया जा रहा है।दरअसल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल, कार्यालय परिवहन आयुक्त ग्वालियर से जारी पत्र के पालन में छतरपुर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 परवाह थीम 1 से 31 जनवरी तक सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, साथ ही वाहन चैकिंग, सार्वजनिक स्थलों पर वाहन चालकों तथा जन सामान्य को यातायात नियमों का पालन के लिए जागरूक कर शपथ भी दिलाई जा रही है। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों कॉलेज, कोचिंग सेंटर इत्यादि में छात्र-छात्राओं को भी जागरूक किया जा रहा है। एडवाइजरी पंपलेट वितरित किया जा रहे हैं। इस दौरान स्क्रीन मोबाइल भ्रमण में यातायात पुलिस के साथ-साथ ट्रैफिक वालंटियर ट्रैफिक वार्डन सम्मिलित रहे। गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी भी आम जनमानस तक इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाई जा रही है। यातायात पुलिस प्रभारी ब्रहस्पति साकेत ने बताया कि द्वारा स्क्रीन मोबाइल को छतरपुर नगर के सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, चौराहा एवं मार्गो में भ्रमण करवाया जा रहा है। गुड सेमेरिटन योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल, ट्रामा सेंटर तत्परता के साथ पहुंचाकर उसकी जान बचाना है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु का आंकड़ा भारत देश में कम किया जा सके। ऐसा कोई भी व्यक्ति जो सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाकर उसकी जिंदगी बचा लेता है तो, उसे शासन की इस योजना के तहत नेक व्यक्ति घोषित कर 5000 रुपए की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here