Home डेली न्यूज़ भू -माफियाओं से तंग ग्रामीणों ने कलेक्टर को सुनाई फरियाद

भू -माफियाओं से तंग ग्रामीणों ने कलेक्टर को सुनाई फरियाद

168
0
Jeevan Ayurveda

मारपीट कर जमीन पर कब्जा करने का: आरोप

छतरपुर। बिजावर जनपद अंतर्गत आने वाले सटई कस्बा के आधा सैकड़ा परिवारों ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर भू-माफियाओं द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफिया मारपीट कर जबरन उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।सटई निवासी गोपाल कुशवाहा ने बताया कि सटई मौजा में उसकी पैतृक जमीन है, जिस पर भू-माफिया हरिराम पटेल, छिकौंड़ी पटेल, जानकी पटेल और डीके राय कब्जा करना चाहते हैं। उक्त लोगों का विरोध किए जाने पर वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। इसी तरह मनीराम कुशवाहा ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा उसकी जमीन सहित करीब आधा सैकड़ा लोगों की जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर को आवेदन देकर ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here