खजुराहो। नगर में यशोवर्मन टैक्सी चालक यूनियन ने एक कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ चालकों का सम्मान किया। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर सरकार से मांग की कि एक सितम्बर को पूरे देश में चालक सारथी दिवस घोषित किया जाए। टैक्सी चालकों का कहना है कि जिस तरह अन्य वर्गों के लिए विशेष दिवस मनाए जाते हैं, उसी तरह वाहन चालकों को भी सम्मान मिलना चाहिए।
गोल मार्केट पार्किंग स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ चालकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों में बादाम खान, समद खान, राजेश परिहार, अशोक सोनकिया, कदीर खान, गगन विश्वकर्मा, मुमताज खान, रज्जन खान, प्रमोद रैकवार, नईम खान, रमजान खान, शौकत खान, फईम खान, नीलू खान, सुनील अनुरागी, राहुल रजक, मुमताज मामू, मतेत विश्वकर्मा, राजेश सिंह, अल्ताफ खान, पंचम रैकवार, चंद्रभान पटेल, आरिफ खान, गंगादीन, राजू कोरी सहित बड़ी संख्या में यूनियन के साथी उपस्थित रहे।










