Home डेली न्यूज़ ट्रैक्टर-कल्टीवेटर चुराने वाले दो गिरफ्तार

ट्रैक्टर-कल्टीवेटर चुराने वाले दो गिरफ्तार

23
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा। दिसंबर 2024 में भूरा पाल निवासी बमीठा द्वारा ट्रैक्टर और कल्टीवेटर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसकी विवेचना बमीठा पुलिस द्वारा की जा रही थी। बीते रोज बमीठा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को उक्त ट्रैक्टर-कल्टीवेटर सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि दोनों संदेही ग्राम गंज के नर्सरी जंगल के पास ट्रैक्टर और कल्टीवेटर लिए खड़े थे। जिनकी सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपनी टीम सहित मौके पर जाकर संदेहियों को पकड़ लिया। ट्रैक्टर और कल्टीवेटर की जानकारी का मिलान किए जाने पर वह चोरी का पाया गया, जिसके बाद दोनों संदेहियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पप्पू कुशवाहा पिता पिरवा कुशवाहा उम्र 32 साल निवासी ग्राम विला थाना राजनगर और अजय बाल्मिकि पिता गिरीश वाल्मीकि 27 साल निवासी निवासी शांति नगर कॉलोनी थाना बमीठा हैं। कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक रामरूप पाठक, प्रधान आरक्षक राजेश पाठक, रामकृपाल, आरक्षक निकेश, उदयवीर, मुलायम, बेटा लाल, राघवेंद्र ने सहयोग किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here