Home डेली न्यूज़ युवक कल्याण विभाग एवं नवयुवक संघ ने संयुक्त रूप से तालाब पर...

युवक कल्याण विभाग एवं नवयुवक संघ ने संयुक्त रूप से तालाब पर चलाया सफाई अभियान

66
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रविवार को शहर के प्रताप सागर तालाब पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग व प्रताप नवयुवक संघ के द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राजेन्द्र कोष्ठा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न तालाबों की सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रताप नवयुवक संघ और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर तालाब एवं किनारे की सफाई की गई। उन्होंने कहा कि हमारी टीम आगे भी स्वच्छता अभियान में जुटी रहेगी साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर शपथ दिलाई जा रही है। सुबह के समय युवा कल्याण विभाग और प्रताप नवयुवक संघ के पदाधिकारियों के अलावा अन्य समाजसेवियों ने तालाब की गंदगी साफ की साथ ही तालाब किनारे भी सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर प्रदीप सेन सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here