
एनआरआई परिवार की प्रस्तुति रही आकर्षण का केन्द्र
छतरपुर। गहोई समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय गहोई महोत्सव का मंगलवार को सांस्कृतिक निशा के साथ विराम हुआ। महोत्सव के अंतिम दिवस दोपहर के सत्र में महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिताएं हुईं, जबकि सांध्यकालीन बेला में सांस्कृतिक निशा कार्यक्रम हुआ। सांस्कृतिक निशा में एनआरआई परिवार की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही।गहोई समाज के मीडिया प्रभारी रोहित गुप्ता लाला ने बताया कि गत रविवार को शोभायात्रा, सहभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गहोई महोत्सव का आगाज हुआ था। आयोजन के दूसरे दिन समाज की महिलाओं के बीच फूलों की रंगोली प्रतियोगिता, सुखमय जीवन के लिए धन की आवश्यकता विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता, कंचा रेस, बुंदेली भाषा में तू-तू, मैं-मैं प्रतियोगिता और बच्चों के बीच बूगी-बूगी प्रतियोगिता हुई। इसी तरह महोत्सव के तीसरे दिन दोपहर 12 बजे से कलश सज्जा, फैंसी ड्रेस, कपल डांस और एक मिनिट प्रतियोगिताएं हुईं और सांस्कृतिक निशा के साथ आयोजन विराम हुआ। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन दोपहर के सत्र में संपन्न हुई प्रतियोगिताओं के बाद सभी विजेता प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिए गए। वहीं सांस्कृतिक निशा में न्यूजीलैंड से आईं रितु नौगरैया की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही। इसके अलावा सांस्कृतिक निशा में समाज के बच्चों और महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गईं। संपूर्ण कार्यक्रम में जिले के स्वजातीय बंधु सहित विदेशों में रहने वाले कई परिवार शामिल हुए। इस मौके पर सामूहिक विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष एलपी पिपरानियां, राजेश पंसारी, जगदीश पंसारी, महिला मण्डल अध्यक्ष मंजू बिलैया, केके बृजपुरिया, राकेश रूसिया, रवि नीखरा, जयदीप बृजपुरिया, राजेन्द्र नीखरा, बबलू सरावगी, प्रवीण गुप्त, राजेन्द्र खरया, एचडी कुचया, सोनू कुचया, जमुना प्रसाद खरया, बृजमोहन रावत, सूरजपाल चउदा, बद्रीप्रसाद बेहरे, राजेश सरावगी, महिला मण्डल से रश्मि रूसिया, कल्पना रावत, प्रिया रावत, गहोई महिला मण्डल, गहोई नवयुवक मण्डल, गहोई यूथ क्लब छतरपुर सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।









