Home डेली न्यूज़ डिवाईडर बनाने से पहले हटाया गया अतिक्रमण

डिवाईडर बनाने से पहले हटाया गया अतिक्रमण

51
0
Jeevan Ayurveda

एसडीएम और नपा के अमले ने की कार्रवाई

छतरपुर। शहर के राजनगर मार्ग पर संकट मोचन तिराहा से गाय माता चौराहे तक डिवाईडर निर्माण कार्य प्रस्तावित है। डिवाईडर निर्माण से पहले इस मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को एसडीएम ने नगर पालिका के अमले के साथ अतिक्रमण को हटवाया।एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि राजनगर मार्ग पर संकट मोचन तिराहा से गाय माता चौराहे तक नगर पालिका द्वारा डिवाईडर बनवाया जाना है, जिससे पहले यहां फैले अतिक्रमण को हटवाने की आवश्यकता है। आज उन्होंने नगरपालिका के अमले के साथ मौके पर पहुंचेर अतिक्रमण को हटवाया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को समझाइश दी गई, जिसके बाद उन्होंने स्वयं अपना-अपना अतिक्रमण हटाया है। श्री राठौर ने बताया कि इस मार्ग पर लगने वाली मांस-मछली की दुकानों को भी नगर पालिका द्वारा निर्धारित किए गए स्थान पर शिफ्ट कराया जा रहा है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here