Home डेली न्यूज़ 100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत अस्पताल में शुरु हुआ शिविर

100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत अस्पताल में शुरु हुआ शिविर

86
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत नगर के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में 7 जनवरी से 25 मार्च 2025 तक विशेष शिविर आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रयासों को गति देना, जन-जागरूकता को बढ़ावा देना और उच्च जोखिम वाले मरीजों की स्क्रीनिंग कर उन्हें उपचार मुहैया कराना है। इसके साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों और टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग, जांच एवं जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।मधुमेह के मरीजों, कुपोषित, धूम्रपान करने वाले, शराब सेवन करने वाले, पूर्व टीबी मरीज, संपर्क व्यक्ति और एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को लक्षित कर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों का आयोजन प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा, नि-क्षय शिविरों का आयोजन कारखानों, उद्योगों, ईंट भट्टों, निर्माण स्थलों, क्रेशरों पर किया जायेगा ताकि श्रमिक वर्ग और अन्य संवेदनशील वर्गों तक इस अभियान का लाभ पहुँच सके। अभियान के तहत पंचायतों, शहरी स्थानीय निकाय, स्व-सहायता समूहों, जन आरोग्य समिति, महिला आरोग्य समिति, ग्राम स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता समिति के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नए निक्षय मित्रों और टीबी चैंपियंस, विजेताओं की पहचान की जाएगी ताकि उनकी सहभागिता से अभियान को और गति दी जा सके।टीबी को छुपाएं नहीं, इसका ईलाज करवाएं: संदीप खरेउक्त अभियान के संबंध में मंडल अध्यक्ष संदीप खरे ने कहा कि टीबी रोग को छुपाएं नहीं, बल्कि इसका ईलाज करवाएं ताकि आप जल्द स्वस्थ हो सकें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य सरकारी विभागों में निक्षय सप्ताह के तहत जागरूकता सत्र, शिविर, प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव, बलभद्र राय, गोल्डी जैन, प्रियांशू रावत, बीएमओ सत्यम असाटी, भगीरथ प्रसाद तिवारी सीईओ, चक्रेश जैन डीपीसी, बीपीएम दीपक वाल्मीक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here