
नौगांव। नगर के चल रहे अखिल भारतीय अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार की सुबह 10 बजे क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने किया। पहला मुकाबला कानपुर और नोएडा के बीच हुआ, जिसमें नोएडा विजेता। रही जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली और सीधी के बीच हुआ जिसमें दिल्ली ने जीत हासिल की। अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट की खास बात यह है कि इस वर्ष बाहर से आई टीमों में आईपीएल और रणजी खेलने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ने 15 ओवर में 121 रन बनाए। जवाब में नोएडा की टीम ने 13 ओवर में 122 रन बनाकर पहला मैच जीत लिया। नोएडा के अभय चौहान ने 71 रन की पारी खेली, जबकि गोलू शुक्ला ने 16 रन बनाए। वहीं कानपुर के एकमात्र खिलाड़ी रहमान ने 33 रन बनाए, बाकी खिलाड़ी ज्यादा स्कोर नहीं बना सके। मैच में अभय चौहान मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में सीधी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए, जिसमें आकाश के 42 और आशीष के 31 रन शामिल थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने तीन विकेट खोकर मात्र 13 ओवर में यह मैच जीत लिया, जिसमें स्लिप 64 रन बनाकर नॉट आउट रहे और मैन ऑफ द मैच भी रहे। आदित्य पांडे 27 रन बनाकर नॉट आउट रहे। पहले मैच के अंपायर सन्नो सक्सेना और राजू नामदेव रहे, जबकि दूसरे मैच में विशेष रावत और प्रशांत नामदेव ने अंपायरिंग की। उल्लेखनीय है कि अभी पूल-ए के मैच चल रहे हैं, जिसमें जिसमें पांच टीमें भाग ले रहे हैं। आज आशीष नेहरा अकादमी का मैच होगा जबकि 7 जनवरी को इस पूल का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।








